जबलपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम डॉ मोहन ने जेपी नड्डा का किया स्वागत
जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर पहुंच गए हैं। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वागत किया। इस दौरान एमपी भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद जेपी नड्डा का काफिला बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हुआ।
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एन्ड इन्फॉर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीपीपी मॉडल पर प्रदेश के चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए एमओयू साइन करेंगे।
जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के श्योपुर और सिंगरौली के मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत नवाचारों का शुभारंभ करेंगे। लोहिया पुल सिविल लाइन पचपेढ़ी में स्व. सुभाष चंद्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम को उमाघाट गौरीघाट में मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे। जेपी नड्डा कल 26 अगस्त की दोपहर 3.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Ghumti Nazre